छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन…

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धापूर्वक स्मरण किया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वीर सावरकर जी ने जीवनभर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।

उनकी क्रांतिकारी सोच, प्रखर लेखनी और अटूट साहस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक शक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हर भारतीय को प्रेरित करती है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि वीर सावरकर जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button