छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

रायपुर: कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए केशकाल विकासखण्ड में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केशकाल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सुश्री आकांक्षा नायक एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, ऑपरेटर एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध मंर चर्चा की गई।

साथ ही धान खरीदी कार्य में शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भी धान खरीदी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button